गोरखपुर ज़िले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाने से लगभग बीस बच्चों के मरने की ख़बर है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गोरखपुर के ज़िलाधिकारी राजीव रौतेला का कहना है कि पिछले 48 घंटों में अलग-अलग कारणों की वजह से 30 बच्चे मारे गए हैं.