17 दिसंबर की शाम को पेशेवर मुक्केबाज़ी में लगातार सात मुक़ाबले जीतने वाले भारत के विजेंद्र सिंह अपना एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट ख़िताब बचाने के लिए तंजानिया के फ्रांसिस चेका का सामना करेंगे.
इस मुकाबले से पहले हमारे सहयोगी आदेश कुमार गुप्त ने विजेंद्र सिंह से बात की. #boxing #vijendrasingh