तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता आजकल सुर्ख़ियों में है क्योंकि वो गंभीर रूप से बीमार हैं और चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हाल ही में मशहूर पत्रकार वासंती की जयललिता पर लिखी जीवनी प्रकाशित हुई है जिसका टाइटल है - अम्मा - द जर्नी फ्रॉम मूवी स्टार टो पोलिटिकल क्वीन. इस किताब में जयललिता के परतदार व्यक्तित्व को खंगालने की कोशिश की गई है. रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं जयललिता के जीवन के कुछ दिलचस्प पहलुओं पर विवेचना में