लखनऊ के हज़रतगंज में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के बीएसपी प्रमुख मायावती के लिए कहे अपश्ब्द का विरोध करने के लिए एकत्र हुए बीएसपी नेता और कार्यकर्ता शायद यह भूल गए थे कि वे किस लिए एकत्र हुए हैं. बृहस्पतवार को हुए इस आयोजन में इन कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की गिरफ़्तारी के अलावा ‘दयाशंकर सिंह की बहन को पेश करो’, ‘दयाशंकर सिंह की बेटी को पेश करो’ जैसे नारे लगाए. इन नारों की हर तरफ आलोचना हो रही है. पूरी ख़बर पढ़ें - http://bbc.in/29XSLHT