उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से पानी की ट्रेन की पेशकश को फ़िलहाल स्वीकार करने से मना कर दिया है. पानी से लदे 10 टैंकरों वाली एक ट्रेन कोटा से झांसी पहुंची. इस ट्रेन को झांसी से आगे जाने की इजाज़त नहीं मिली क्योंकि राज्य सरकार ने इसे लेने से इंकार कर दिया. राज्य सरकार का कहना है कि इसके लिए 'न तो मांग की गई थी और न ही अभी ज़रूरत है.' रिपोर्ट सुनें समीरात्मज मिश्रा से. और पढ़ें - http://bbc.in/1TrixgV