पत्रकारों के साथ हाथापाई के आरोपी वकील विक्रम चौहान ने कहा कि मीडिया में वायरल हुई उनकी तस्वीरों को ग़लत तरीके से पेश किया गया है. बीबीसी संवाददाता सुशीला सिंह के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी तस्वीरें और भी शीला दीक्षित और शरद यादव जैसे कई नेताओं के साथ भी हैं मेरी तस्वीरें.