भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में अगर किसी शख़्स की सबसे अधिक भूमिका थी, वो थे डाक्टर विक्रम साराभाई. वो न सिर्फ़ परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष थे, बल्कि अन्य कई संस्थाओं के उदय में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. भारत के पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने अंतरिक्ष विभाग में अपने करियर की शुरुआत उन्हीं की देखरेख में की थी. विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी पर उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प प्रसंगों को याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में