असहिष्णुता के मुद्दे पर मशहूर फ़िल्मी हस्तियाँ आमने सामने क्यों? मॉब लिंचिंग के विरोध में पीएम मोदी को बुद्धिजीवियों के खुले ख़त के बाद प्रसून जोशी और कंगना रनौत ने मोदी के बचाव में कमर कसी. मॉब लिंचिंग जैसे अपराध के ख़िलाफ़ क्यों एकजुट नहीं है भारत? बीबीसी इंडिया बोल में इस सप्ताह चर्चा इसी विषय पर हुई. कार्यक्रम में चर्चा के लिए मौजूद थीं वरिष्ठ पत्रकार पूर्णिमा जोशी. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.