जी-20 सम्मेलन में ओसाका में आज ट्रंप और शी जिनपिंग की होगी मुलाक़ात. क्या अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की बर्फ पिघलेगी ? जम्मू कश्मीर में जारी रहेगा राष्ट्रपति शासन, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर समस्या के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार बताया. विवेचना में चर्चा करेंगे आरएसएस के सबसे अधिक समय तक सर-संघ-चालक रहे गुरु गोलवलकर के जीवन पर.