प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया, उन्होंने कहा राष्ट्रपति ट्रम्प आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रधानमंत्री ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय- अमरीकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले से उन लोगों को तकलीफ हुई जो खुद अपना देश नहीं संभाल पा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा, भारत और अमरीका नए इतिहास के निर्माण के साक्षी बनेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए कहा अमरीका सच्चे मित्र के रूप में भारत के साथ। पहली बार इस वर्ष नवम्बर में भारत और अमरीका की बीच तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास होगा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी। ** दक्षिण अफ्रीका ने बेंगलुरू में तीसरे और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में भारत को नौ विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबरी पर समाप्त।