पाकिस्‍तान संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में कश्‍मीर मुद्दे पर किसी भी देश का समर्थन पाने में नाकाम रहा। पाकिस्‍तानी सेना ने जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट भारी गोलाबारी की। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा - कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्रास्‍फीति पर बहुत ही सीमित असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थियों की संख्‍या एक करोड़ से अधिक हुई। ** चायना ओपन बैडमिंटन में आज पुरूष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में बी. साईं प्रणीत का सामना इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिनटिंग से होगा।