विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक नहीं होगी, जब तक वो सामान्य व्यवहार नहीं करता और सीमापार से आतंकी गतिविधियां बंद नहीं करता। भारतीय वायुसेना ने हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी 'अस्त्र' मिसाइल का सफल परीक्षण किया। उत्तर प्रदेश में विभिन्न बांधों तथा बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सऊदी अरब ने कहा- इस महीने के अंत तक तेल उत्पादन पूरी तरह बहाल हो जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज शाम मोहाली में। चांगझाउ में चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में पी.वी. सिंधु और साइना नेहवाल आज भारत की चुनौती पेश करेंगी।