प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-अनुच्‍छेद 370 को निरस्‍त करना दशकों पुरानी समस्‍या का समाधान ढूंढने का प्रयास। भारत ने फिर कहा-पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाला कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग। सरकार ने कहा-आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ लाभार्थियों को इलाज के लिए नकदी रहित ई-कार्ड जारी किया गया। अफगानिस्‍तान में राष्‍ट्रपति अशरफ गनी की चुनावी रैली के दौरान आत्‍मघाती हमले में 26 लोगों की मौत। ** रूस में विश्‍व मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में अमित पंघाल, मनीष कौशिक और संजीत सिंग्रोहा क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे।