समाचार प्रभात(16-09-2019): अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प इस महीने की 22 तारीख को ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली में शामिल होंगे। ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमेन ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले कश्मीर को खाली करना चाहिए। आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी नौका-दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश में नौसेना जुटी। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति। ** पंकज आडवाणी ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतकर करियर का 22वां विश्व खिताब अपने नाम किया।