रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा - आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे वर्ना उसे टूटने से कोई नहीं बचा सकता। सरकार ने निर्यात और आवासीय क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए और प्रोत्साहनों की घोषणा की। जीएसटी नेटवर्क ने नए विक्रेताओं के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य किया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर। खेलों में - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बेल्जियन इंटरनेशनल चैलेंज का एकल खिताब जीता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज शाम धर्मशाला में।