प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मरुस्थलीकरण की समस्या से निपटने की संयुक्त राष्ट्र संधि में शामिल देशों के 14वें सम्मेलन के उच्च स्तरीय सत्र को आज संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना। गृह मंत्री अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में किसी भी विदेशी को शामिल नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अमरीकी राष्ट्रपति से हांगकांग को चीन के अधिकार से मुक्त कराने का अनुरोध किया। राफेल नडाल ने अमरीकी ओपन टेनिस का सिंगल्स खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में 185 रन से हराकर एशेज श्रृंखला पर कब्जा बरकरार रखा।