प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने व्लादिवोस्तोक पहुंचे। वे पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने चन्द्रमा की सतह पर उतरने के लिए दूसरी और अंतिम डी-ऑर्बिटल प्रक्रिया आज सवेरे पूरी की। प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार को धन-शोधन मामले में गिरफ्तार किया। जम्मू-कश्मीर सरकार 2022 तक प्रत्येक घर में पाइप से जलापूर्ति करेगी। ** रिजर्व बैंक के एक कार्यदल ने खरीदारों ओर विक्रेताओं के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की विषमता दूर करने के लिए केन्द्रीय कॉर्पोरेट ऋण अनुबंध रजिस्ट्री की स्थापना की सिफारिश की।