चंद्रयान-दो के ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम के अलग होने की सभी प्रक्रिया तैयारियां पूरी। यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया आज दोपहर बाद पौने एक से पौने दो बजे के बीच होगी। मरुस्थलीकरण की समस्या से निपटन के लिए संयुक्त राष्ट्र संधि में शामिल देशों का सम्मेलन आज से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। आकलन वर्ष 2019-20 के लिए पांच करोड़ 65 लाख से अधिक आयकर रिटर्न भरे गए हैं। दस दिन का गणेश उत्सव आज से देश भर में पारंपरिक उत्साह के साथ आरंभ। ** किंग्सटन क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 468 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है।