प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में योग पुरस्‍कार प्रदान करेंगे। हरियाणा में दस आयुष केन्‍द्रों की भी शुरूआत करेंगे। असम सरकार ने राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर के अंतिम प्रकाशन से पहले पूरे राज्‍य में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी की। केन्‍द्र ने राज्‍यों में हरियाली बढ़ाने के लिए 47 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी की। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा- संकटग्रस्‍त परिसम्पत्तियों के जल्‍द समाधान से बैंकों के फंसे ऋणों का अनुपात कम हुआ। ** रियो डी जिनेरो में निशानेबाजी विश्‍व कप में भारत ने दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता।