प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। सरकार अगले तीन वर्षों में देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी। असम में विदेशी नागरिक से संबद्ध दो सौ अधिकरण अगले महीने की पहली तारीख से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में नाम शामिल न किए जाने संबंधी शिकायतों की सुनावई शुरू करेंगे। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में 50 नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। ** गृहमंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।