कश्मीर घाटी में हाई स्कूल फिर से खुल गए हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के दल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात की, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में कहा- हिन्द-प्रशांत क्षेत्र व्यापार और समृद्धि का मार्ग है। भारतीय रिजर्व बैंक की बिमल जालान समिति ने प्रत्येक पांच वर्ष में आर्थिक पूंजी ढांचे की समीक्षा की सिफारिश की है। भारत ने रूस में विश्व कौशल कजान प्रतियोगिता में चार पदक जीतकर इतिहास रचा। आई.सी.सी. टेस्ट रैंकिंग में, विराट कोहली शीर्ष पर बरकरार, बुमराह ने शीर्ष दस गेंदबाजों में जगह बनाई।