केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम को आई एन एक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया। आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों- फ्रांस, संयुक्त अरब अमारात और बहरीन की यात्रा पर आज रवाना होंगे। फ्रांस ने कहा- कश्मीर, भारत और पाकिस्तान का द्विपीक्षीय मामला। सरकार इस साल दिसंबर से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य करेगी। केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गोबा नए कैबिनेट सचिव होंगे। क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मैच आज एंटीगा में।