प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर भारतीय मूल के सदस्यों के प्रति हिंसा पर चिंता व्‍यक्‍त की। जॉनसन ने आश्‍वासन दिया - उच्‍चायोग के कर्मियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाए जाएंगे। कश्‍मीर घाटी में आज से माध्‍यमिक स्‍कूल खुलेंगे। केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय से ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद, पूर्व वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम को आई.एन.एक्‍स मीडिया मामले में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज काठमाण्‍डू में भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें व्‍यापार, वाणिज्‍य तथा आर्थिक भागीदारी पर विशेष बल रहेगा। ** ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में आज टोक्‍यो में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला न्‍यूजीलैंड से और महिला टीम का सामना जापान से होगा।