प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया। कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण। सरकार कल सभी माध्यमिक स्कूल खोलेगी। सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ा कर साठ वर्ष की। चंद्रयान-2 आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। विख्यात संगीतकार खय्याम का कल रात मुम्बई में निधन। देशभर में भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।