** जम्मू-कश्मीर में कल ईद-उल-अज़हा का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध किये।
** गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने से आतंकवाद खत्म होगा और राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
** पाकिस्तान के समझौता एक्सप्रैस रेलगाड़ी का संचालन स्थगित करने के बाद, भारत ने भी इसकी सेवाएं रद्द की।
** महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज।
** सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंग्लस खिताब जीता।
** पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच जारी।