देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्‍मू कश्‍मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्‍द्र सरकार के प्रस्ताव का स्‍वागत किया। जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने राज्‍य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सरकार जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। ** भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।