सरकार ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कुछ अन्य जिलों में धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से लोगों के कल्‍याण के लिए काम करने को कहा। उन्‍नाव दुष्‍कर्म मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को आज दिल्‍ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा। एम्स और सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली। ** भारत ने वेस्ट इंडीज़ को दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिेकेट मैच में हराकर तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम की।