सेना ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान सीमा कार्रवाई दल- बैट का हमला नाकाम किया, सात पाकिस्तानी मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को लोगों के साथ जुड़े रहने और उनकी परेशानियों का हल निकालने को कहा। बिहार सरकार सीधे मेडिकल कॉलेजों से कैंपस प्लेसमेंट के जरिए एक वर्ष में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरेगी। अमरीकी शहर एल पैसो में गोलीबारी की एक घटना में बीस लोग मारे गए और 24 घायल हुए। ** लाउडरहील में ट्वेन्टी-ट्वेन्टी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया।