संसद में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2019 पारित, एक बार में तीन तलाक को दण्डनीय अपराध बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे महिलाओं के प्रति न्याय की जीत बताया। लोकसभा में विवादों के कारगर और समयबद्ध निपटारे के लिए उपभोक्ता संरक्षण विधेयक-2019 पारित। कार्मिकों के न्यूनतम वेतन को सुनिश्चित बनाने के लिए मजदूरी विधेयक संहिता को भी मंजूरी। जम्मू कश्मीर के अन्नतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आंतकवादी मारे गए। सरकार पूर्वोत्तर राज्यों की नदियों के रास्ते जल परिवहन शुरू करने की इच्छुक। ** सौरभ वर्मा और साई उत्तेजिता राव थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरूष एकल के मुख्य ड्रा में पहुंचे।