ब्रिक्स देशों ने सभी देशों से अपनी ज़मीन से आतंकी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने पर रोक लगाने का आह्वान किया। सरकार ने कहा--वह आतंकवादियों और उपद्रवी तत्वों द्वारा व्हाट्स-एप के दुरुपयोग का पता लगाने के लिये कम्पनी से तंत्र विकसित करने को कहेगी। समूचे महाराष्ट्र में मानसून तेज़, मुम्बई में भारी बारिश। लीबिया तट पर पोर्ट सिटी ऑफ खोम्स के पास डूबी नौका में लापता सौ प्रवासियों में से 62 के शव मिले। ** वर्ष 2020 और 2024 ओलम्पिक खेलों की तैयारियों में समन्वय और रणनीति के लिये उच्चस्तरीय समिति गठित।