समाचार प्रभात

⚫ चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज श्रीहरिकोटा से दोपहर बाद दो बजकर तैंतालीस मिनट पर किया जाएगा।

⚫ कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल सेक्यूलर सरकार के विश्वासमत पर आज विधानसभा में निर्णय होने की उम्मीद।

⚫ उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से कम से कम 37 लोगों की मौत, केरल के कई हिस्सों में भारी वर्षा।

⚫ ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेजा मे ईरान द्वारा ब्रिटेन के तेलवाहक जहाज को जब्‍त किये जाने पर आज एक आपात बैठक करेंगी।

⚫ बी.सी.सी.आई. ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की।