उच्चतम न्यायालय कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के 15 बागी विधायकों की याचिका पर आज सुनवाई करेगा। तमिलनाडु में आतंकी गुट बनाने के आरोप में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। बाढ़ग्रस्त असम और बिहार में बचाव और राहत कार्य तेज। पाकिस्तान ने सभी नागरिक उड़ानों के लिए अपना वायुक्षेत्र खोला। ** भारत ने जर्मनी के सुहल में आई एस एस एफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीते