चन्‍द्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्‍थगित। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो प्रक्षेपण की नई तारीख बाद में घोषित करेगा। भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा में आज मुख्‍यमंत्री को विश्‍वास मत का सामना करने को कहा। बाढ़ग्रस्‍त असम, बिहार और उत्‍तर प्रदेश में बचाव और राहत कार्य जारी। कौशल भारत योजना की आज चौथी सालगिरह। लार्डस में बेहद रोमांचक फाइनल में इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को हराकर आईसीसी क्रिकेट विश्‍वकप का खिताब जीता। विम्‍बडन टेनिस में नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर को पराजित कर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।