कर्नाटक में राज्य विधानसभा में कल विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले राजनीति गतिविधियां तेज हुईं। असम में कुछ और क्षेत्रों के जलमग्न होने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी। गृहमंत्री अमित शाह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की। करतारपुर गलियारा संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए भारत-पाकिस्तान की बैठक आज अटारी सीमा पर होगी। आई.सी.सी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में लॉर्ड्स में आज इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज रोजर फेडरर का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा।