भारत और अमरीका आपसी व्यापार चिंताएं दूर करने और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर सहमत हो गए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार वर्षा के कारण कई नदियां उफान पर हैं। अंशुला कांत को विश्व बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया। ** विम्बलडन टेनिस के पुरूष सिंगल्स में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच फाइनल में पहुंचे। महिला सिंगल्स फाइनल में आज सेरेना विलियम्स और सिमोना हालेप आमने-सामने होंगी।