गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी गोरखपुर सीट और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी फूलपुर सीट तक नहीं बचा पाए। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की जमकर फजीहत हो रही है ।