भारत में तालाबंदी 3 मई तक के लिए बढ़ा दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालाबंदी के असर को सकारत्मक बताते हुए कहा कि तालाबंदी के कारण ही भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई. डेढ़ महीना पहले भारत के साथ कई देश एक दूसरे के बराबर थे लेकिन वर्तमान में भारत संख्या के मामले में अब उन सब से काफी पीछे है. उन देशो में जो संसाधनों से मजबूत हैं लेकिन वहां मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर समय से पहले तालाबंदी का फैसला नहीं लिया जाता तो हालात भयावह हो सकते थे. साथ ही उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से कुछ जगहों पर जहां मरीज नहीं पाए जाएंगे वहां तालबंदी में कुछ छूट दी जा सकती है. लॉकडाउन में छूट इस कारण दी जा रही है कि दिहाड़ी पर कमाने वालों को कुछ राहत मिल सके.