भारतीय जनता पार्टी हमेशा से कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाती रही है। हालांकि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कई फैसलों से भाजपा द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति न करने के दावों की पोल खुल गई है। पौने पांच साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने भी कांग्रेस की तर्ज पर समाज के एक खास वर्ग को तुष्ट करने की कोशिशें की हैं।