1984 सिख विरोधी दंगों में आरोपी कांग्रेस नेता सज्‍जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दूसरी तरफ, राजस्‍थान में अशोक गहलोत, मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ और छत्‍तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने सीएम पद की शपथ ली। वहीं, लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पेश किया गया।