. "श्री कृष्णचेतनावतार देवी मां" की भागवत शक्ति चालित लिखने के माध्यम से भगवान ने "लिपि" रूप में असंख्य पृष्ठों में अपना दिव्य संदेश प्रदान किया है , जिसके लगभग 400 से भी अधिक वाणी खंड प्रकाशित किए जा चुके हैं ! "श्री कृष्णचेतनावतार देवी मां" के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी है "दिव्य शक्ति मां पूनम जी" जिनके माध्यम से भी कई वाणी खंड प्रकाशित किए जा चुके हैं ! इन वाणी खंडों के अध्ययन मनन चिंतन से हजारों श्रद्धालु भक्तजनों ने मन की शक्ति शांति अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया है भगवान की वाणी भगवान का जीता जागता शक्ति रूप दर्शन है l "दिव्य शक्ति मां पूनम जी" के कर कमलों से लिखित एक वाणी खंड - " जीवन में जीतना है तो योगी" बनो का कुछ अंश आपको हर भाग में सुनने को मिलेगा ! वाणी खंड प्राप्ति का एकमात्र स्थान है सत्य मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ