*To Download Click Here.***
- सन् 2008 को छोड़कर, जब पूरी दुनिया विश्व मंदी की चपेट में थी, भारत ने प्रतिवर्ष लगातार लगभग 8% की वृद्धि प्राप्त की। वर्तमान में यह 7.6% के आसपास है। यह अत्यंत सराहनीय है।
- भारत में किसानों द्वारा आत्महत्या की घटनायें लगातार बढ़ रही है। सन् 2022 में यह 11,290 के शिखर पर थी। इसका मूल कारण कर्जा का बोझ और गरीबी है।
- देश में सन् 1994 से लगातार युवा-बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। यह तब के 11.9% से बढ़कर 2022 में 29% हो गई है।
- भारत में निवेश की दर सन् 2006 में सर्वाधिक 38% थी, जो लगातार गिरती हुई 2022-23 में 27.9% रह गई है।
रिपोर्ट यह भी कहती है कि ऐसा बड़े व्यवसायों एवं सरकार के बीच सांठगांठ के कारण हो रहा है।
- आज हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि हम 5 ट्रिलियन डालर की इकॉनामी कैसे बनें, और कुल राष्ट्रीय आय के मामले में जर्मनी से कैसे आगे निकलें।
लेकिन हम इस बारे में शायद ही कभी बात करते हैं कि इस आय का लोगों में कैसे वितरण हो।
विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु के विचारों पर आधारित।
The post वर्तमान अर्थव्यवस्था पर कुछ तथ्य appeared first on AFEIAS.