More about Raghav : "   Raghav chauhan this  side from Moradabad, UP. I'm 24 years old an indian Writer, Author and 9 times National Or international book of records holder. Here, i'm presenting a poem Jajba which is a hindi motivational poem written by me. This poem always motivate me and remembring my past."

जज्बा

कुछ कर गुजरने का है जज्बा मुझमे, कुछ कर दिखाने की चाहत है;जिस दौर से गुजरा हूँ मैं, उस दौर की मुझको आहट है। ना थकूंगा ना ही रूकूंगा कहीं, एक दिन जरूर कुछ कर दिखाऊंगा;ज़िंदगी में अाए चाहे कितनी भी मुश्किलें, मैं उन मुश्किलों से भी लड़ जाऊँगा। हौंसले बुलंद हैं मेरे, बस मंजिल पाने की चाहत है;जिस दौर से गुजरा हूँ मैं, उस दौर की मुझको आहट है। छोड़ दिया है साथ उन्होनें, जो मेरे कभी अपने थे ;तोड़ दिए वो रिश्तें उन्होनें, जिनके लिए मेरे कुछ सपने थे। अकेला चलना सीखा है मैनें,अब तो मेरी यह आदत है, कुछ कर गुजरने का है जज्बा मुझमें, कुछ कर दिखाने की चाहत है; जिस दौर से गुजरा हूँ मैं, उस दौर की मुझको आहट है।