Featuring Prashant Singh urf " Dev Ek Shayar" ! More about the writer : नाम :- प्रशान्त सिंह पेन नेम :- देव एक शायर मूल निवास :- नगर रामपुरा जिला जालौन उत्तर प्रदेश

Writeup :

ले के आयी है मोहब्बत मुझे मयखाने में !तू ही मुझको नज़र आई हर इक पैमाने में !!

थम गया ऑंसुओं का कारवाँ भी आँखों से ! हमेशा सुकून मिलता रहा मुझे गम खाने में !!

हर सफर टूटकर बिखरता गया हौसला मेरा !ज़िन्दगी तो निकल आयी तन्हा मुस्कराने में !!

रहता हूँ मैं गम- जदा या शाद रहूँ ताउम्र मैं !वो रात खूबसूरत लौटकर न आई वीराने में !!

हमारी रूह ने भी निभाई है मोहब्बत रूह से !उन्हें सिकन तक न आई इश्क आजमाने में!!

परिंदे तो दरख्तों में तिनका ही चुनते रहे गए !शिकारी ने खुशीयाँ मनायीं आशियाना मिटाने में !!

मुस्करा रही अंजुमन "देव" सुनकर दर्द तेरा !तुम मसगूल हो दास्ताँ ए ज़िन्दगी सुनाने में !!