Featuring Prashant Singh urf "Dev ek shayar" !
More about Prashant Singh urf "Dev ek shayar" : नाम :- प्रशान्त सिंह पेन नेम :- देव एक शायर
मूल निवास :- नगर रामपुरा, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश हाल निवास :- कानपुर उत्तर प्रदेश
हरगिज़ नहीं :
मैं तेरी तौहीन लफ़्ज़ों में करूँ हरगिज नहीं !बेवफ़ाई के बाद नज़रों में रखूँ हरगिज नहीं !!
तेरा दिया हर जख्म दिल पर लेता आ रहा हूँ !आज भी तेरा दर्द दिल में रखूँ हरगिज नहीं !!
तेरी मासूमियत थी जिसने मुझे झुकाया था !आज मैं बेवजह ही झुक जाऊँ हरगिज नहीं !!
माना कि तेरे असगर बहुत हैं इस जहान में !मैं भी उनका रकीब बन जाऊँ हरगिज नहीं !!
देव फितरत में जिनके थी फरेबी मोहब्बत !मैं उनसे मोहब्बत कर जाऊँ हरगिज नहीं !!
©देव एक शायर