भारत सरकार ने दिल्ली में साल 2015 में पांच वर्षीय स्मार्ट सिटी मिशन कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका मूल्यांकन इस रिसर्च पेपर में करने की कोशिश की गई. ये मूल्यांकन ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन के सीनियर फेलो रूमी एजाज़ ने किया था. इस मूल्यांकन और शोध के दौरान ये पता करने कि कोशिश की गई कि ये कार्यकम कितना सफल रहा और इसमें क्या कमियां रहीं. इसके अलावा कि क्या इस कार्यक्रम को देश के दूसरे हिस्से में भी लागू किया जाना चाहिए या नहीं. चर्चा में शामिल हुईं ओआरएफ़ की डिजिटल एडिटर स्वाति अर्जुन और सीनियर फेलो रूमी एजाज़