चीन की ‘हुआ-वे’ कंपनी जो एक बहु राष्ट्रीय तकनीकी कंपनी है वो 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ देने के सहारे भारतीय बाज़ार में अपने पैर फैलाने की कोशिश कर रही है – लेकिन ये भारत की सुरक्षा के लिहाज़ से एक ख़तरा बनकर उभर सकता है ऐसा जानकारों का मानना है. 5जी टेक्नोलॉजी एक बहुत ही ताक़तवर तकनीक है जिसे आज के समय में क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर भी कहा जाता है, ये 4जी सिंगल डिसिप्लीन से 5जी के मल्टी डिसिप्लीन की तरफ बढ़ने जैसा है, जबकि चीन की राजनीतिक कार्यशैली ऐसी है कि वहां के कॉरपोरेट सेक्टर में सरकार का दखल बहुत ज्य़ादा है. यही वो कारण है जो इस मसले को और गंभीर बना रहा है और एक्सपर्ट्स इंतज़ार कर रहे हैं कि भारत सरकार इस बारे में क्या फैसला करती है.