पिछले महीने ही सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के ख़लीफ़ा अबु बशर अल बग़दादी की अमेरिकी हमसे में मौत हो गई. बग़दादी की मौत के बाद ये संगठन कमज़ोर हुआ है लेकिन ख़त्म नहीं हुआ. भारत के दक्षिणी राज्य केरल में भी आईएसआईएस का असर रहा है, भारत सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वहां से करीब डेढ़ सौ लोगों ने बग़दादी के नेतृत्व को स्वीकार कर अपना घर-बार छोड़ दिया था. ये क्यों हुआ – इसके पीछे की वजह क्या रही और केरल राज्य के इतिहास में ऐसा क्या छिपा है जो उसे इस्लामिक आतंक का एक केंद्र बना सकता है. जानने के लिए सुनें ओआरएफ़ रिसर्च अपडेट का पांचवां एपिसोड.