ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन के इकोनॉमी और ग्रोथ प्रोग्राम के अंतर्गत Literacy in India: The Gender and Age Dimension विषय पर एक शोध पत्र प्रकाशित हुआ है. इस पेपर में ह्यूमन कैपिटल यानी भारत के मानव संसाधन का शिक्षा के क्षेत्र किस तरह का विकास हुआ है उसपर रिसर्च किया गया है. 1987–2017 तक की तीस साल की अवधि में देश में बुज़ुर्गों, बच्चों और युवाओं के वर्ग में शिक्षा प्रतिशत कितना बढ़ा और बदला है उसपर ये शोध-पत्र लिखा गया है. इसमें ये भी समझने की कोशिश की गई है कि राष्ट्रीय स्तर के अलावा क्या राज्य स्तर पर, इन विषय पर अलग-अलग तरह के नतीजे सामने आये हैं, और जहां नतीजे अच्छे नहीं हैं वहां सरकार को क्या करने की ज़रुरत है. इस शोधपत्र को आप हमारी अंग्रेज़ी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं.