दिवाली की रात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबु बकर अल़ बग़दादी की अमेरिकी सेना के हाथों मौत होने के बाद ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बग़दादी की मौत के साथ ही आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के वजूद पर सवालिया निशान लग गया है. क्या बग़दादी की मौत के साथ ही ये संगठन भी ख़त्म हो जाएगा? बग़दादी और उनके सेकेंड इन लीड कमांड अबु हल मुजाहिद के मरने के बाद इस संगठन का नेतृत्व कौन करेगा? क्या इसका असर सीरिया में चल रहे गृहयुद्द पर भी पड़ेगा ? और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दावों में कितना दम है. इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश की गई है इस बार पॉडकास्ट में - कबीर तनेजा और स्वाति अर्जुन के साथ.