रूस के लिए उसके Far East यानि सुदूर पूर्व का क्या महत्व है? वे इलाके कौन से हैं, उनमें कौन-कौन से शहर शामिल हैं, जिनपर अब रूस की निगाह बनी हुई है. रूस की कुल आबादी के मात्र पाँच प्रतिशत वाला ये इलाका, प्राकृतिक संसाधनों से भरा-पूरा होने के बावजूद अब तक हाशिये पर क्यों था? रूस की इन महत्वकांक्षाओं के बीच में भारत कहाँ खड़ा है और इससे उसका क्या फायदा जुड़ा है – व्लादिवोस्तक में मोदी-पुतीन के बीच हुई मुलाक़ात आगे क्या राह पकड़ेगी जानने के लिए सुनें ओआरएफ़ हिंदी रिसर्च अपडेट का ये ताज़ा अंक.